लोक निर्माण मंत्री ने पूर्व विधायक श्रीमती जयाबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर, 03 जून 2010
लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने धमतरी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती जयाबेन के आकस्मिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री अग्रवाल ने स्वर्गीय श्रीमती जयाबेन के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति सहानुभूति एवं संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
क्रमांक-1084/राजेश

