लहंगर नाला पर बनेगा पुल
रायपुर, 08 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिरदा-लहंगर मार्ग में लहंगर नाले पर पुल का निर्माण किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा नए पुल के लिए एक करोड़ तीन लाख चार हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश पिछले माह की 29 तारीख को जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-138/राजेश

