लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक निर्माण बाईपास सड़क निर्माण के लिये अर्जित भूमि का मुआवजा वितरित किया विधानसभा अध्यक्ष ने

बाईपास सड़क निर्माण के लिये अर्जित भूमि का मुआवजा वितरित किया विधानसभा अध्यक्ष ने

What
When Apr 07, 2010
from 07:50 PM to 07:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 7 अप्रैल 2010

146-070410

   बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड में पेण्ड्रीडीह- दर्रीघाट बाईपास सड़क निर्माण के लिये अर्जित भूमि का मुआवजा वितरण आज विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक के हाथों किया गया। इस अवसर पर बिल्हा विकासखण्ड के कड़ार, परसदा, भटगांव, मुढ़ीपार, झलफा, मोहभट्ठा, पेण्ड्रीडीह और खम्हारडीह के 165 किसानों को उनके भूअर्जन के एवज में लगभग डेढ़ करोड़ की राशि का मुआवजा वितरण किया गया। मुआवजा राशि वितरण के लिये आज ग्राम कड़ार, मुढ़ीपार एवं पेण्ड्रीडीह में शिविर लगाये गये थे।
   उक्त कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने गांव में रोजी-रोटी पाना पहले एक चुनौती से कम नहीं था, किन्तु आज स्थिति बदल गयी है। उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि का उचित तरीके से उपयोग किसान अपनी खेती को समृध्द करने के लिये करें। ग्रामीण स्वाभिमान के साथ अब अपने गांवों में ही रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें रोजी-रोटी के लिये पलायन करने की जरूरत नहीं है। सरकार रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत सी सुविधायें देने के लिये तत्पर है। ग्रामीण लोग इलाज के लिये न भटकें और अपने स्वास्थ्य के देखभाल में सक्षम बने इसके लिये स्वास्थ्य बीमा स्मार्टकार्ड का वितरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो उन लोगों को भी यह कार्ड मिलेगा, जो गरीबी रेखा में शामिल नहीं हैं किन्तु जिनके पास राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी का जॉबकार्ड है और वे नियमित रूप से मजदूरी करने जाते हैं।
  श्री कौशिक ने बिल्हा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अब खून और एक्सरे मशीन की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे जरूरतमंदों को तत्काल उपलब्ध हो सकेगा। ग्राम कड़ार में 35 केव्ही का सब-स्टेशन भी बनेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। ग्राम मुढ़ीपार उन्होंने एक और तालाब खोदने के लिये 10 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।

क्रमांक 146/पंकज

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031