धमतरी में बनेगा नया विश्राम गृह : राशि मंजूर
रायपुर, 04 जुलाई 2010
छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय धमतरी में नया विश्राम गृह बनाया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इसके लिए दो करोड़ 68 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-1569/राजेश

