सूखा नाला में दो करोड़ रूपए की लागत से बनेगा पुल
रायपुर, 11 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के घोंच-बेलर मार्ग में सूखा नाला पर जलमग्नीय पुल का निर्माण किया जाएगा। राज्य शासन ने इसके लिए दो करोड़ 16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-181/राजेश

