दूध नदी पर बनेगा पुल
रायपुर, 4 अगस्त 2010
छत्तीसगढ़ के उत्तर-बस्तर कांकेर जिले के मुख्यालय कांकेर शहर के अंदर दूध नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इसके लिए तीन करोड़ 84 लाख 84 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह पुल कांकेर शहर के अन्नपूर्णापारा से नया बस स्टैण्ड मार्ग पर बनेगा।
क्रमांक-2087/राजेश

