बूढ़ातालाब चांदनी चौक से भाठागांव इंटेकवेल सड़क का होगा उन्नयन
रायपुर 17 अगस्त 2011
राज्य शासन ने राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब चांदनी चौक से मठपारा होते हुए भाठागांव इंटेकवेल तक की लगभग साढ़े चार किलोमीटर सड़क का उन्नयन करने का निर्णय लिया है। इस कार्य के लिए चार करोड़ 71 लाख छह हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। उन्नयन कार्य के तहत इस सड़क को और अधिक मजबूत बनाकर डामरीकरण किया जाएगा।
क्रमांक-2320/राजेश

