तीन नालों पर फोरलेन ब्रिज के लिए 8.55 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, 02 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ के रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग के तीन नालों पर फोरलेन ब्रिज बनाया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इसके लिए आठ करोड़ 55 लाख 28 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार इस मार्ग के जब्बार नाला, छोकरा नाला और आमासिवनी नाला पर फोरलेन ब्रिज बनाए जाएंगे।
क्रमांक- 24/राजेश

