गुजरा-धमनी-कोटनी-पलौद मार्ग का होगा कायाकल्प
13.69 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर, 15 अप्रैल 2011
राज्य शासन ने रायपुर जिले के आंरग विकासखंड के गुजरा-धमनी-कोटनी- पलौद मार्ग का उन्नयन करने का निर्णय लिया है। उन्नयन कार्य के तहत इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर और अधिक मजबूत बनाकर डामरीकरण किया जा रहा है। राज्य शासन ने इस कार्य के लिए तेरह करोड़ 69 लाख 81 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। इस मार्ग की लम्बाई 10.30 किलोमीटर है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का जारी कर दिया है।
क्रमांक-240/राजेश

