दगोरी-अमलडीहा मार्ग के उन्नयन के लिए 14.07 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, 27 सितम्बर 2011
राज्य शासन ने बिलासपुर जिले में दगोरी-अमलडीहा मार्ग (व्हाया उड़नताल-चूराघाट-चोरहा-मैना-कौहरौदा ) का उन्नयन कराने का निर्णय लिया है। इस मार्ग की लम्बाई 16 किलोमीटर है। राज्य शासन ने इसके लिए 14 करोड़ सात लाख तेरह हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृत राशि से इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इसके बाद डामरीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-2970/राजेश

