ग्राम सुराज अभियान - 2011 : लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ग्राम मांढर और धोबनी का दौरा करेंगे
रायपुर 18 अप्रैल, 2011
लोक निर्माण तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश-व्यापी ग्राम सुराज अभियान के प्रथम दिन मंगलवार 19 अप्रैल को रायपुर जिले के धरसीवां और सिमगा विकासखण्ड के एक-एक गांव का दौरा करेंगे। श्री अग्रवाल दोपहर डेढ़ बजे धरसीवां विकासखण्ड के ग्राम मांढर तथा पौने चार बजे सिमगा विकासखण्ड के ग्राम धोबनी पहुंचेंगे और इन गांवों में संचालित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेंगे तथा आम जनता से उनकी समस्याएं सुनेंगे।
क्रमांक-298/राजेश

