दो पुलों के लिए 6.20 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 24 सितम्बर 2010
राज्य शासन द्वारा महासमुंद और बिलासपुर जिला अन्तर्गत दो उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए छह करोड़ 20 लाख 84 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इन स्वीकृतियों के आदेश जारी कर दिए गए है।
इन आदेशों के अनुसार महासमुंद जिले के आमाकोनी-तमोरी मार्ग में बगनई नाले पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए तीन करोड़ 92 लाख 5 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी प्रकार बिलासपुर जिले में करनकांपा-खम्हरिया-कउहाबांधा मार्ग में ग्राम खेलतरा के पास पुल बनाने के लिए दो करोड़ 28 लाख 79 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

