लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक निर्माण लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

What
When Oct 18, 2011
from 05:35 PM to 05:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

अधिकारियों को काम-काज में कसावट लाने के निर्देश

रायपुर 18 अक्टूबर 2011

3260-181011

लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां सिरपुर भवन में आयोजित राज्य स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को काम-काज में कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किए जाने वाले सभी निर्माण कार्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े होते हैं। इन कार्यों में गुणवत्ता व समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरे नहीं होने के कारण इन कार्यों की लागत भी बढ़ती है। इसके लिए जरूरी है कि मैदानी अधिकारी स्थल निरीक्षण कर सतत मॉनिटरिंग करें और निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित जानकारी लेते रहें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बारिश के कारण खराब हुई सड़कों की विशेष मरम्मत के कार्य तत्काल शुरू कर हर-हाल में 15 दिसम्बर तक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री एम.के.राऊत, प्रमुख अभियंता श्री एन.के.जनवदे, मुख्य अभियंता योजना श्री जे.एम. लुलु सहित मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे।
    श्री अग्रवाल ने बैठक में सड़कों, पुल-पुलियों और सार्वजनिक भवनों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सबसे पहले सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा तैयार प्राक्कलन के आधार पर ही सड़कों के लिए धन राशि स्वीकृत की जाती है। उसके बाद भी अनेक सड़कों की निर्माण के बाद एक साल में ही खराब हो जाने या उखड़ जाने की शिकायतें मिल रही है। यह काफी गंभीर स्थिति है। श्री अग्रवाल ने परफॉर्मेन्स गारंटी के तहत बनी सड़कों की मरम्मत के लिए नोटिस देने के बाद भी संबंधित एजेंसी द्वारा मरम्मत कार्य नहीं शुरू किए जाने पर उनकी बैंक गारंटी राशि जब्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। तीन साल की गारंटी वाली सड़कों को विभाग के अधीन लेते समय अधिकारी पहले उन सड़कों की हालत की जानकारी लेने स्थल निरीक्षण करें। सही हालत में मिलने पर ही इन सड़कों को विभाग के अधीन लिया जाना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि बरसात के बाद सभी निर्माण कार्यों में गति लाने की जरूरत है। सभी अधिकारी मुख्यालयों में उपस्थित रहकर निर्माण स्थलों का निरीक्षण करें। भविष्य में विभागीय काम-काज में अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि एशियन विकास बैंक परियोजना के तहत अच्छी सड़कें बनती है, जबकि विभागीय मद से बनी सड़कें उतनी मजबूत नहीं होती। इस स्थिति पर भी अधिकारियों को विचार करना चाहिए।
श्री अग्रवाल ने भविष्य में बनने वाली सड़कों के अनुबंध पत्र में ठेकेदारों के मिक्सिंग प्लांट की नियमित जांच कर सामग्रियों का अनिवार्य रूप से परीक्षण करने का प्रावधान जोड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने ने कहा कि ठेकेदारों के प्लांट में सामग्रियों के परीक्षण के लिए मैदानी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। सामग्रियों के परीक्षण का प्रमाण-पत्र संलग्न होने के बाद ही ठेकेदारों को अंतिम भुगतान की स्वीकृति दी जानी चाहिए।

क्रमांक-3260/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031