ग्राम सुराज अभियान-2011 : लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल आज से महासमुन्द जिले के दो दिवसीय प्रवास पर
रायपुर 20 अप्रैल 2011
लोक निर्माण मंत्री तथा महासमुंद के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ग्राम सुराज अभियान के तहत 21 और 22 अप्रैल को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री अग्रवाल 21 अप्रैल को महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम लभराकला और ग्राम तुसदा तथा बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम गांजर में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में शामिल होंगे। लोक निर्माण मंत्री 22 अप्रैल को पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम सांकरा, बसना विकासखण्ड के ग्राम भुकेल और सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम तोरेसिंगा जाएंगे।
लोक निर्माण मंत्री 21 अप्रैल को दोपहर 1 बजे कार द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे ग्राम लभराकला, 3.30 बजे ग्राम तुसदा तथा शाम 5 बजे गांजर में ग्राम सुराज अभियान में शामिल होंगे। श्री अग्रवाल रात्रि 9 बजे तक देवपुर विश्राम गृह पहुंचेंगे। लोक निर्माण मंत्री 22 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे ग्रांम सांकरा, 2 बजे ग्राम भुकेल और 3.45 बजे तोरेसिंगा जाएंगे। इन कार्यक्रमों के बाद शाम 6 बजे सरायपाली में महासमुन्द जिले के अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री अग्रवाल रात्रि 8 बजे सरायपाली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

