गुढ़ियारी अण्डर ब्रिज में पानी भरने की समस्या का स्थायी हल निकालने के निर्देश
लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक ली
रायपुर 19 जनवरी 2010
लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी अण्डर ब्रिज में बरसात के दौरान पानी भर जाने की समस्या को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और इस समस्या के स्थायी निदान
के लिए समुचित उपाय करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री ओम प्रकाश चौधरी, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री पी.के. जनवदे, सेतु निगम के मुख्य अभियंता श्री के.के. पीपरी सहित लोक निर्माण विभाग, राईट्स, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और रेल्वे के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि स्थल सर्वे के पश्चात् गुढ़ियारी अण्डर ब्रिज में पानी भरने की समस्या के निराकरण के लिए अनेक कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यो में अण्डर ब्रिज की सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण, गुढ़ियारी की ओर रेल्वे कालोनी के पानी की निकासी के लिए सम्पवेल का निर्माण एवं पानी को डे्रन आउट करना, रायपुर की ओर से बने सम्पवेल क्रमांक-2 को तोड़कर पानी के आवक के आधर पर डिलाईन कर नये सम्पवेल का निर्माण, सम्पवेल में उपयुक्त पम्प एवं डिलिवरी पाईप की स्थापना, अण्डर ब्रिज के पास स्थित दोनों नालों की सफाई (गहरीकरण एवं मरम्मत)सइस कार्य योजना कार्य, पम्प हाउस (आपरेटर कक्ष सहित) का निर्माण, अण्डर ब्रिज के दोनों तरफ की रिटेनिंग वाल की सतह पर पिचिंग कार्य करना, रेल्वे स्टेशन और रेल्वे कालोनी की ओर से आने वाले पानी को ब्रिज के ऊपर से ह्यूम पाईप डालकर सीधे नाले में जोड़ना आदि कार्य शामिल हैं। लोक निर्माण मंत्री ने बैठक में कहा कि इस समस्या का स्थायी हल निकलना चाहिए। प्रस्तावित कार्यो को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कार्रवाई की जाए। उन्होंने ब्रिज के साईड में रेल्वे पटरी के किनारे-किनारे फुटपाथ बनाकर पैदल और दो पहिया वाहनों के आवागमन की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री अग्रवाल ने रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर निर्माणाधीन मोवा ओव्हर ब्रिज की प्रगति की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि इस ब्रिज का निर्माण इसी साल पूर्ण करने का लक्ष्य लेकर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। श्री अग्रवाल ने बरसात में पचपेड़ी नाका के पास पानी के जमाव के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की।
के लिए समुचित उपाय करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री ओम प्रकाश चौधरी, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री पी.के. जनवदे, सेतु निगम के मुख्य अभियंता श्री के.के. पीपरी सहित लोक निर्माण विभाग, राईट्स, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और रेल्वे के अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि स्थल सर्वे के पश्चात् गुढ़ियारी अण्डर ब्रिज में पानी भरने की समस्या के निराकरण के लिए अनेक कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यो में अण्डर ब्रिज की सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण, गुढ़ियारी की ओर रेल्वे कालोनी के पानी की निकासी के लिए सम्पवेल का निर्माण एवं पानी को डे्रन आउट करना, रायपुर की ओर से बने सम्पवेल क्रमांक-2 को तोड़कर पानी के आवक के आधर पर डिलाईन कर नये सम्पवेल का निर्माण, सम्पवेल में उपयुक्त पम्प एवं डिलिवरी पाईप की स्थापना, अण्डर ब्रिज के पास स्थित दोनों नालों की सफाई (गहरीकरण एवं मरम्मत)सइस कार्य योजना कार्य, पम्प हाउस (आपरेटर कक्ष सहित) का निर्माण, अण्डर ब्रिज के दोनों तरफ की रिटेनिंग वाल की सतह पर पिचिंग कार्य करना, रेल्वे स्टेशन और रेल्वे कालोनी की ओर से आने वाले पानी को ब्रिज के ऊपर से ह्यूम पाईप डालकर सीधे नाले में जोड़ना आदि कार्य शामिल हैं। लोक निर्माण मंत्री ने बैठक में कहा कि इस समस्या का स्थायी हल निकलना चाहिए। प्रस्तावित कार्यो को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कार्रवाई की जाए। उन्होंने ब्रिज के साईड में रेल्वे पटरी के किनारे-किनारे फुटपाथ बनाकर पैदल और दो पहिया वाहनों के आवागमन की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री अग्रवाल ने रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर निर्माणाधीन मोवा ओव्हर ब्रिज की प्रगति की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि इस ब्रिज का निर्माण इसी साल पूर्ण करने का लक्ष्य लेकर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। श्री अग्रवाल ने बरसात में पचपेड़ी नाका के पास पानी के जमाव के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की।
राजेश

