रेमड़ा-नरसिंगपुर मार्ग के लिए 2.50 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, 17 नवम्बर 2011
राज्य शासन ने महासमुंद जिला अन्तर्गत रेमड़ा-नरसिंगपुर मार्ग का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए दो करोड़ 50 लाख 86 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस मार्ग लम्बाई 5.38 किलो मीटर है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-3706/राजेश

