दस आंतरिक सड़कों के सीमेंट कांक्रीटीकरण के लिए दो करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 12 नवम्बर 2011
राज्य शासन ने राजधानी रायपुर के विभिन्न इलाकों की दस आंतरिक सड़कों के सीमेंट कांक्रीटीकरण के लिए दो करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। प्रत्येक आंतरिक सड़क की लम्बाई 350 मीटर है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इन स्वीकृतियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि स्वीकृत राशि से राजधानी रायपुर के संतोषी नगर और लाखे नगर के तीन-तीन तथा पुरानी बस्ती एवं कोटा के दो आंतरिक मार्गों का सीमेंट कांक्रीटीकरण किया जाएगा। प्रत्येक मार्ग के लिए 20 लाख रूपए के मान से दस मार्गों के लिए दो करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं।

