लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक निर्माण ग्राम सुराज अभियान-2011 : लोक निर्माण मंत्री ने किया तीन गांवों का दौरा

ग्राम सुराज अभियान-2011 : लोक निर्माण मंत्री ने किया तीन गांवों का दौरा

What
When Apr 21, 2011
from 09:00 PM to 09:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

लगभग तीन करोड़ 68 लाख रूपए के विकास कार्यो की स्वीकृति

पटवारी को हटाने के निर्देश

रायपुर, 21 अप्रैल, 2011

361A-210411

लोक निर्माण मंत्री तथा महासमुन्द जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज महासमुन्द जिले के ग्राम लभराकला, तुसदा और गांजर में ग्राम सुराज अभियान दौरे में आम जनता से ही राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल लगाकर विभिन्न विभागों के मैदानी कर्मचारियों से आम जनता के सामने उनकी नियमित उपस्थिति तथा कार्यप्रणाली के संबंध में पूछताछ की। लोक निर्माण मंत्री ने लभराकला की पटवारी को अन्यत्र स्थानातरित करने के निर्देश दिए।
        श्री अग्रवाल ने तीनों गांवों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य योजनाओं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की योजनाओं, आंगनबाड़ी केन्द्रों की योजनाओं, मध्यान्ह भोजन योजना तथा राजस्व विभाग की योजनाओं से मिल रहे फायदों की जानकारी ली। इसके बाद इन गांवों के निवासियों की मांग पर लगभग तीन करोड़ 68 लाख रूपए से अधिक के सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति दी। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित स्कूली बच्चों से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग की बेहतरी के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पिछले छह वर्षो से जारी ग्राम सुराज अभियान के दौरान शासन और प्रशासन के लोग गांवों में पहुंचकर आम जनता की विभिन्न समस्याओं की जानकारी लेते हैं और उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
        श्री अग्रवाल में ग्राम लभराकला में आयोजित ग्राम सुराज अभियान के दौरान आम जनता से वहां की पटवारी श्रीमती मीना साहू की कार्य प्रणाली के संबंध में शिकायत मिलने पर अधिकारियों को तत्काल उनका प्रभार बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने लभराकला के कमारपारा में नया आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की स्वीकृति भी प्रदान की। इसके अलावा ग्रामीणों की मांग पर लभराकला और आस-पास के अन्य गांवों में सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से जुड़े एक करोड़ 13 लाख रूपए के विकास कार्यो की मंजूरी दी। इनमें ग्राम लभराकला के नकटा तालाब के गहरीकरण और पचरी निर्माण के लिए नौ लाख रूपए, ग्राम पंचायत लभराकला के लिए भवन बनाने चार लाख रूपए, लभराकला में तटबंध निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, कांजी हाउस भवन लभराकला के लिए तीन लाख रूपए, लभराकला में नया प्राथमिक शाला भवन के लिए दस लाख रूपए, लभराकला के स्कूल में शौचालय निर्माण के लिए 50 हजार रूपए, परसदा में नये हाई स्कूल भवन के लिए 58 लाख रूपए, पूर्व माध्यमिक शाला लभराकला में किचन शेड निर्माण के लिए एक लाख रूपए तथा लभराकला में सीमेंट कांक्रीट सड़क के लिए पांच लाख रूपए की स्वीकृति दी।
        श्री अग्रवाल ग्राम तुसदा में आयोजित ग्राम सुराज अभियान और कृषक सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने एक करोड़ 53 लाख रूपए के विकास कार्यो की सौगात ग्राम तुसदा तथा नजदीक के अन्य गांवों के निवासियों को दी। श्री अग्रवाल ने तुसदा के नवाबंधान नहर के जीर्णोध्दार और नाली निर्माण के लिए आठ लाख रूपए, शीतला तालाब तुसदा गहरीकरण के लिए दस लाख रूपए, पेण्ड्रा से फुलझर पहुंच मार्ग निर्माण के लिए आठ लाख रूपए, शासकीय हाई स्कूल तुसदा के लिए भवन बनाने के लिए 58 लाख रूपए, प्राथमिक शाला तुसदा में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए तीन लाख दस हजार रूपए, पूर्व माध्यमिक शाला तुसदा में अहाता निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, प्राथमिक शाला तुसदा के पुराने भवन की मरम्मत के लिए तीन लाख दस हजार रूपए, पूर्व माध्यमिक शाला तुसदा में अहाता निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, शासकीय हाई स्कूल कमरौद में अतिरिक्त कक्ष और शौचालय निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, कमारपारा तुसदा में आंगनबाड़ी भवन के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम पंचायत भवन तुसदा की मरम्मत के लिए चार लाख रूपए, तुसदा में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, ग्राम पेण्ड्रा में सीमेंट कांक्रीट निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, पेण्ड्रा में स्पार्ट सोर्स जल प्रदाय योजना के लिए पांच लाख रूपए और माताभाठा से तुसदा तक पक्की सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
        श्री अग्रवाल आज के ग्राम सुराज अभियान के अंतिम पड़ाव में ग्राम गांजर पहुंचे। वहां पर आम जनता से रूबरू चर्चा कर राज्य सरकार की योजनाओं से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी मांग पर एक करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो की स्वीकृति दी। उन्होंने शासकीय हाई स्कूल गांजर के भवन के लिए 25 लाख रूपए, पूर्व माध्यमिक शाला गांजर में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला मुनगासेर में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय हाई स्कूल तेन्दूकोना में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय हाई स्कूल गांजर में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाल मुड़गांव में अहाता निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला गांजर के नये भवन के लिए नौ लाख 30 हजार रूपए, प्राथमिक शाला मोंगरापाली में अहाता निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, गांजर में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए सात लाख रूपए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुपकबोरा में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, प्राथमिक शाला गांजर से कुशपाल तक पहुंच मार्ग एवं पुलिया निर्माण के लिए दस लाख रूपए, गांजर के निस्तारी तालाब में पचरी निर्माण के लिए दस लाख रूपए, गांजर में व्यायाम शाला भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम मनकी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दो लाख रूपए, ग्राम गांजर में मंगल भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए तथा शासकीय हाई स्कूल गांजर में मंच निर्माण के लिए 1.50 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
        इन कार्यक्रमों में जिला पंचायत महासमुन्द की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चन्द्राकर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कमांक्र-361/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031