खोरसी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति
रायपुर, 18 नवम्बर 2010
राज्य शासन ने रायपुर जिले के ताराशिव-चिरचिदा मार्ग में खोरसी नाले पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण का निर्णय लिया है। इसके लिए पांच करोड़ 52 लाख 54 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-3796/स्वराज्य

