लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक निर्माण अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा

What
When Apr 20, 2010
from 05:20 PM to 05:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

वित्तीय वर्ष 2010-11 के प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश

    रायपुर 20 अप्रैल 2010

अपर मुख्य सचिव श्री सरजियस मिंज ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए सड़क निर्माण के प्रस्ताव केन्द्र को शीघ्र भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। श्री मिंज विकास भवन के सभा कक्ष में इस योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
    श्री मिंज ने अधिकारियों से कहा कि योजना के तहत सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लंबित पालन प्रतिवेदन को सर्वोच्च प्राथमिकता से आगामी जून माह तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण के पांच साल पूर्ण कर चुकी सड़कों और ठेकेदारों के संधारण अवधि समाप्त हो चुकी सड़कों का संधारण सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए कार्य योजना बनाकर निविदा की कार्यवाही शीघ्र पूरी कर ली जाए।
    बैठक में अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत छत्तीसगढ़ में चिन्हांकित की गयी 14 हजार 692 बसाहटों में से 11 हजार 886 बसाहटों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। शेष एक हजार 461 बसाहटों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के प्रस्ताव प्रेषित किए गए हैं। योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष 2009-10 में चार हजार 20 किलोमीटर लम्बाई की एक हजार तीन सड़कों का निर्माण पूर्ण किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से दो हजार 122 बसाहटों को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जा चुका है। निर्माण कार्यों पर आठ सौ चार करोड़ 55 लाख रूपए खर्च किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि योजना प्रारंभ से अब तक 16 हजार 837.86 किलोमीटर लम्बाई की तीन हजार 647 सड़कों के निर्माण पूर्ण हो चुके हैं। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से प्रदेश की सात हजार 716 बसाहटें बारहमासी सड़कों से जुड़ गयी है। निर्माण कार्यों पर चार हजार 282 करोड़ 53 लाख रूपए खर्च किए गए हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्य अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक 381/चतुर्वेदी




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031