लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल पांच फरवरी को नई दिल्ली प्रवास पर
रायपुर 03 फरवरी 2010
लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार पांच फरवरी को नई दिल्ली में केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के लोक निर्माण मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गो के विकास के संबंध में चर्चा होगी। श्री अग्रवाल चार फरवरी की शाम 7.15 बजे नियमित वायुयान सेवा द्वारा यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
राजेश

