गेऊर नदी पर पुल निर्माण का निर्णय : एक करोड़ 17 लाख रूपए स्वीकृत
रायपुर 21 अप्रैल 2010
राज्य शासन द्वारा सरगुजा जिले के मनोहरपुर-बेहरीकोना मार्ग में गेऊर नदी पर पुल निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी भी कर दिया गया है। पुल के लिए एक करोड़ 17 लाख 25 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
क्रमांक-399/राजेश

