जमरूवा-सांकरा नाले पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 1.87 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर, 03 दिसंबर 2010
राज्य शासन द्वारा धमतरी-बालोद मार्ग में जमरूवा सांकरा नाले पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। इस पुल के लिए एक करोड़ 87 लाख 40 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-4044/राजेश

