लात नाला पर 6.17 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल
रायपुर 09 दिसम्बर 2011
राज्य शासन ने पामगढ़- शिवरीनारायण- सारंगढ़ - बरमकेला -सुहेला मार्ग (राज्य मार्ग - 13) में लात नाले पर उच्च स्तरीय पुल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए छह करोड़ 17 लाख 79 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक 4056 /राजेश

