लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक निर्माण विभिन्न शासकीय भवनों की मरम्मत और नये भवनों के लिए 1.88 करोड़ रूपए स्वीकृत

विभिन्न शासकीय भवनों की मरम्मत और नये भवनों के लिए 1.88 करोड़ रूपए स्वीकृत

What
When Feb 17, 2010
from 03:00 PM to 03:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

रायपुर 17 फरवरी 2010
          राज्य शासन द्वारा वर्ष 2009-10 में वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त अनुदान के तहत सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर के विभिन्न शासकीय भवनों की मरम्मत, जीर्णोध्दार, नये भवनों के निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 88 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से स्वीकृतियों आदेश जारी कर दिए गए हैं।
          इस आदेश के अनुसार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय भवन अंबिकापुर की मरम्मत के लिए तीन लाख रूपए, गांधी नगर थाना जीर्णोध्दार के लिए तीन लाख रूपए, आऊट हाऊस एवं भंडार गृह लोक निर्माण विभाग लखनपुर के जीर्णोध्दार के लिए पांच लाख रूपए, जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में नाली निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, जिला चिकित्सालय अंबिकापुर के पोस्टमार्टम् भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण के लिए दो लाख रूपए, जिला चिकित्सालय अंबिकापुर के पुराने औषधि वितरण कक्ष, स्टोर और चिकित्सक कक्षों की छत की मरम्मत के लिए दस लाख रूपए, महिला चिकित्सालय के के.एन.एम. केन्द्र के पीछे पहुंच मार्ग एवं नाली निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, जिला न्यायालय भवन के खिड़की-दरवाजे की मरम्मत के लिए सात लाख रूपए, महिला थाना भवन अंबिकापुर में सुधार कार्य के लिए चार लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
            इसी प्रकार विश्राम भवन अंबिकापुर के प्रथम तल के जीर्णोध्दार के लिए दस लाख रूपए, कलेक्टर कार्यालय के खिड़की-दरवाजे की मरम्मत के लिए पन्द्रह लाख रूपए, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंक मशीन गोदाम के सामने स्थित कार्यालय भवन के जीर्णोध्दार के लिए दस लाख रूपए, पी.जी कॉलेज की छत की मरम्मत के लिए 15 लाख रूपए, लोक निर्माण विभाग, उप संभाग क्रमांक-1 अंबिकापुर की बांउड्रीवाल की मरम्मत और हैंडपंप उत्खन के लिए तीन लाख रूपए, पुराना रेस्टहाऊस स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग संभागीय स्टोर एवं कार्यालय के जीर्णोध्दार के लिए सात लाख रूपए, संभागीय कार्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग अनुविभाग अंबिकापुर भवन निर्माण के लिए बीस लाख रूपए, अनुविभागीय कार्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग अनुविभाग अंबिकापुर भवन निर्माण के लिए बारह लाख रूपए, विद्युत यांत्रिकी कर्मशाला एवं स्टोर के जीर्णोध्दार के लिए आठ लाख रूपए, संभागीय कार्यालय लोकनिर्माण विभाग अंबिकापुर के नये भवन के लिए बीस लाख रूपए, संभागीय आयुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में सुधार कार्य के लिए दस लाख रूपए तथा लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) मंडल अंबिकापुर में सामग्री परीक्षण प्रयोगशाला भवन निर्माण के लिए आठ लाख रूपए मंजूर किए गए हैं।

 

क्रमांक-4071/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031