नई दिल्ली स्थित पुराने छत्तीसगढ़ भवन का होगा जीर्णोंध्दार 7.70 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर 11 मार्च 2010
राज्य शासन ने नई दिल्ली स्थित पुराने छत्तीसगढ़ भवन के जीर्णोंध्दार का निर्णय लिया है। इसके लिए सात करोड़ 70 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक- 4359/राजेश

