फोंक और हाफ नदी पर पुल बनाने के लिए 4.75 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 30 मार्च 2010
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में फोंक और हाफ नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इन दोनों पुलों के लिए चार करोड़ 75 लाख 98 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से दोनों निर्माण कार्यो के स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार कबीरधाम जिले में ग्राम पथर्रा के पास आमाघाट में फोंक नदी पर पुल निर्माण के लिए एक करोड़ 87 लाख 66 हजार रूपए तथा बकेला से कंकालीन मार्ग में हाफ नदी पर पुल निर्माण के लिए दो करोड़ 88 लाख 32 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं।

क्रमांक-4602/राजेश