दुर्ग जिले में बनेंगे पांच हेलीपेड
रायपुर, 29 अप्रैल 2011
राज्य शासन ने दुर्ग जिले के पांच विकासखंड मुख्यालयों में हेलीपेड बनाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक हेलीपेड के लिए चार लाख रूपए मंजूर किए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया है कि दुर्ग जिले के नवागढ़, धमधा, बेमेतरा, साजा और बेरला में हेलीपेड बनाए जाएंगे। प्रत्येक हेलीपेड के लिए चार लाख रूपए के मान से कुल 20 लाख रूपए की स्वीकृति पांचों हेलीपेड के लिए दी गई है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि राज्य शासन की योजना के अनुसार बेरोजगार स्नातक (सिविल) डिप्लोमा इंजीनियरों को हेलीपेड निर्माण का कार्य दिया जाएगा।

