लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक निर्माण रायपुर शहर के यातायात को सुगम बनाने नई सड़कें बनेंगी

रायपुर शहर के यातायात को सुगम बनाने नई सड़कें बनेंगी

What
When Dec 07, 2010
from 06:40 PM to 06:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने ली अधिकारियों की बैठक

रायपुर 07 दिसम्बर 2010

5013-071210

राजधानी रायपुर तथा इसके चारो ओर के क्षेत्रों में यातायात की सुगम व्यवस्था के लिए नई सड़कें बनायी जाएंगी। इसके लिए पहले व्यापक सर्वे किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में इस संबंध में रायपुर नगर निगम, रायपुर विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, ग्राम एवं नगर निवेश विभाग तथा नया रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पहली बार वर्तमान रायपुर शहर के विकास के लिए बीते 20 वर्षों के दौरान बनाए गए मास्टर प्लान में प्रस्तावित सड़कों पर चर्चा हुई। श्री अग्रवाल ने बैठक में कहा कि पिछले 20 साल में चार बार मास्टर प्लान बनाए गए हैं। इनमें अनेक सड़कें प्रस्तावित की गयी है, जिनके बन जाने से रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुधर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नई सड़कों के निर्माण के लिए नए सिरे से कार्रवाई की जानी चाहिए। श्री अग्रवाल ने बैठक में इन विभागों के अधिकारियों का संयुक्त दल बनाकर प्रस्तावित सड़कों का जल्द से जल्द सर्वे कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव में नई सड़कों के निर्माण की एजेंसियां भी तय हो जानी चाहिए। हर सड़क के लिए निर्माण एजेंसी तय हो जाए, ताकि आपसी समन्वय के साथ सड़कों का निर्माण पूरा किया जा सके। उन्होंने शहर के अंदरूनी और बाहरी हिस्से में प्रस्तावित सभी सड़कों के संबंध में विस्तार से जानकारी अधिकारियों से ली।
    बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री एम.के. राउत, रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कटारिया, नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री ओमप्रकाश चौधरी, लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री पी.के. जनवदे, नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.एस. बजाज सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री अग्रवाल ने बैठक में नया रायपुर क्षेत्र की 25 से 30 ग्रामीण सड़कों की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि पूर्व में ये सड़कें लोक निर्माण विभाग के अधीन थी। वर्तमान में नया रायपुर क्षेत्र के अन्तर्गत आने के कारण इन सड़कों की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण इन क्षेत्रों के निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री अग्रवाल ने नया रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को इन सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजाज ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र की सड़कों का निर्माण प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने नया रायपुर क्षेत्र में बनी सभी सड़कों पर तत्काल पथ-संकेतक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके बिना नया रायपुर क्षेत्र की सड़कों में जाने पर अक्सर भटकाव की स्थिति बन जाती है।

     क्रमांक-5013/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031