शिवनाथ नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल
6.35 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर,, 04 अप्रैल 2011
राज्य शासन ने दुर्ग जिले में नांदिया-बरारमुड़ी मार्ग में शिवनाथ नदी पर उच्च स्तरीय पुल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए छह करोड़ 35 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-52/राजेश

