बाईस नये उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनाने 4.55 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर, 05 जनवरी 2011
राज्य शासन द्वारा रायपुर जिले के पांच विकासखण्डों के 22 गांवों में संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए नये भवन बनाने चार करोड़ 55 लाख 18 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विकासखण्डों में गरियाबंद,छुरा, फिंगेश्वर, मैनपुर और देवभोग शामिल हैं। इनमें से अनेक आदिवासी बहुल गांव हैं। प्रत्येक भवन के लिए 20 लाख 69 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। नये भवनों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम नागाबुड़ा, फुलकर्रा, धवलपुर, लोहरसी, फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम कोमा,सुरसाबांधा, छुरा विकासखण्ड के ग्राम छुरा, सांकरा, दुल्ला, पाटसिवनी, रानी परतेवा,कसेकेरा,मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम अमलीपदर, भेजीपदर, कोदोभांठा, उरमाल, मुजगहन, बुरजाबहाल, झरगांव, देवभोग विकासखण्ड के ग्राम झाराबहाल,दीवानमुड़ा तथा निस्तीगुड़ा में संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए नये भवन बनाए जाएंगे।

क्रमांक-5527/राजेश