लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक निर्माण मोवा रेल्वे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण 15 जनवरी को

मोवा रेल्वे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण 15 जनवरी को

What
When Jan 13, 2011
from 06:00 PM to 06:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

लगभग 21.73 करोड़ रूपए की लागत से बना रेल्वे ओव्हर ब्रिज

रायपुर, 13 जनवरी 2011

     मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शनिवार 15 जनवरी 2011 को राजधानी रायपुर के मोवा में बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग के मोवा लेवल क्रासिंग पर लगभग 21 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत से निर्मित रेल्वे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। लोकसभा सांसद श्री रमेश बैस, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री नन्दकुमार साहू, रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती किरणमयी नायक, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री संजय श्रीवास्तव तथा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर श्री सुभाष तिवारी लोकार्पण समारोह के विशेष अतिथि होंगे। लोकार्पण समारोह दोपहर एक बजे से आयोजित किया गया है।
    लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रायपुर-विशाखापटनम रेल लाईन में मोवा लेवल क्रासिंग पर मोवा रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया गया है। रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर इस रेल्वे क्रासिंग के कारण प्रतिदिन 36 से 40 बार आवागमन बाधित होता है। मोवा रेल्वे क्रासिंग पर रेल यातायात की ट्रेन व्हीकल यूनिट दो लाख एक हजार 828 है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोगों को इस मार्ग पर सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। इस रेल्वेओव्हर ब्रिज की कुल लम्बाई 798.43 मीटर है। जिसमें रेल्वे के हिस्से की लम्बाई 83.43 मीटर शामिल है। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा रायपुर की तरफ 290 मीटर (वायाडक्ट और आर.ई. वाल) तथा बलौदाबाजार की तरफ 425 मीटर (वायाडक्ट और आर.ई. वाल) लम्बे हिस्से का निर्माण कराया गया। इस पुल की चौड़ाई 13 मीटर, अधिकतम ऊंचाई 9.695 मीटर (रेल लेवल से फारमेशन लेवल तक) तथा नींव की औसत गहराई 11.84 मीटर है। रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण के लिए पाईल नींव तथा आर.सी.सी. सरकूलर टाईप सब स्ट्रक्चर बनाए गए हैं। रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण में राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा 16 करोड़ 69 लाख तथा भारतीय रेलवे द्वारा पांच करोड़ चार लाख रूपए की हिस्सेदारी की गयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा अपने हिस्से का निर्माण 30 अप्रैल 2010 को ही पूर्ण किया जा चुका था। भारतीय रेल्वे के हिस्से का निर्माण दिसम्बर 2010 में पूरा हुआ।

क्र्रमांक-5699/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031