अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रख-रखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गयी
रायपुर 16 मार्च 2011

नया रायपुर क्षेत्र में ग्राम परसदा के पास स्थित अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रख-रखाव की जिम्मेदारी एक अप्रैल 2011 से लोक निर्माण विभाग की होगी। कार्ययोजना के अनुरूप स्टेडियम के बचे कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जाएंगे। लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेंडी की उपस्थिति में आज विधानसभा के समिति कक्ष में इन दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्टेडियम को सर्व-सुविधा युक्त बनाने के लिए बनायी गयी कार्ययोजना के बचे हुए कार्यों पर भी चर्चा हुई। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के.राऊत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री सुब्रत साहू, संचालक श्री जी.पी.सिंह, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री पी.के.जनवदे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
करना है। इसके लिए पानी के स्त्रोत की व्यवस्था, फिल्टर प्लांट और पाईप लाईन बिछानी होगी। पेवेलियन में फर्नीचर एवं फर्निसिंग का कार्य भी किया जाना है। सभी कार्पोरेट बाक्स का निर्माण भी अधूरा है। एयर कंडीशन सिस्टम एवं डी.जी सेट भी लगाया जाना है।लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में विभागीय अधिकारियों को स्टेडियम की सुरक्षा के लिए बाऊण्ड्रीवॉल, लैण्ड स्केपिंग, पार्किंग की समुचित व्यवस्था, स्टेडियम की चारो ओर सड़क निर्माण और लाईटिंग का काम प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाऊण्ड्रीवॉल के ऊपर मजबूत जाली लगायी जानी चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्टेडियम के बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए, ताकि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्मित रूप से हो सके। अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के संचालन के लिए मैनेजिंग कमेटी बनेगी। इस कमेटी में लोक निर्माण विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्रियों के साथ विभागीय अधिकारी भी सदस्य रहेंगे।

