सल्फा-मोतिमपुर-धूमा-बासीन-अमलाडीह मार्ग का होगा उन्नयन
चौबीस करोड़ 35 लाख रूपए स्वीकृत
रायपुर, 17 मार्च 2011
राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सल्फा -मोतिमपुर-धूमा-बासीन-अमलाडीह मार्ग का उन्नयन करने का निर्णय लिया है। इस मार्ग की लंबाई 22 किलोमीटर है। उन्नयन के लिए 24 करोड़ 35 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि उन्नयन कार्य के अन्तर्गत इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर इसे और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
क्रमांक- 6584/राजेश

