ग्रंथालय भवनों के लिए 90 लाख रूपए स्वीकृत
रायपुर, 30 मार्च 2011
राज्य शासन द्वारा प्रदेश के तीन जिलों महासमुंद, उत्तर बस्तर (कांकेर) तथा कोरिया में नवीन जिला ग्रन्थालय भवनों के निर्माण के लिए नब्बे लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक भवन के लिए 30 लाख रूपए की स्वीकृति दी गयी है।
इस भवनों के लिए लोक निर्माण विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर भवन निर्माण के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्रमांक-6776/राजेश

