रायपुर में दो अण्डर ब्रिज बनाने 20 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 18 मई 2011
राजधानी रायपुर के महोबा बाजार और रामनगर में रेल्वे अण्डर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इन दोनों निर्माण कार्यों के लिए लगभग 20 करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इनकी प्रषासकीय स्वीकृति जारी कर दी गयी है।
महोबा बाजार से कबीर नगर मार्ग में बाईपास रेल्वे लाइन पर अण्डर ब्रिज निर्माण के लिए आठ करोड़ 37 लाख 69 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार मुम्बई-हावड़ा रेल्वे लाइन में रामनगर के पास अण्डर ब्रिज बनाने के लिए दस करोड़ 58 लाख रूपए की प्रषासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

क्रमांक-790/राजेश