उतई-पाटन-तर्रीघाट मार्ग का होगा उन्नयन 46 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
रायपुर, 23 अगस्त 2010/
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई-पाटन-तर्रीघाट मार्ग के 28 किलोमीटर लम्बे हिस्से के उन्नयन के लिए छियालिस करोड़ दो लाख बासठ हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मार्ग की कुल लंबाई में से 28 किलोमीटर (किलोमीटर 15/2 से 43/4 तक) का उन्नयन किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत राशि से 28 किलोमीटर के इस हिस्से की चौड़ाई बढ़ाकर मजबूत बनाया जाएगा। वर्तमान में सड़क के इस भाग की चौड़ाई तीन मीटर है,जिसे सात मीटर किया जाएगा।
क्रमांक-2445/राजेश/प्रतिभा

