लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक निर्माण श्री बृजमोहन अग्रवाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा

What
When May 25, 2011
from 09:20 PM to 09:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

अधूरे कार्यों को जून महीने तक पूरा करने के निर्देश

    रायपुर, 25 मई 2011

       लोक निर्माण मंत्री एवं धमतरी जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल मंगलवार को धमतरी में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने वर्ष 2009-10 तक स्वीकृत सभी अधूरे कार्यों को जून महीने के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

915-250511


      श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधूरे निर्माण कार्यों की पृथक् से सूची बनाकर उनकी सतत् मॉनिटरिंग की जाए, ताकि ऐसे सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण्ा यांत्रिकी सेवा संभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, कृषि, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अलग-अलग समीक्षा की। ग्रीष्मकाल में पेयजल में दिक्कत न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री अग्रवाल ने धमतरी विकासखण्ड के ग्राम-छाती के अनुसूचित जाति मोहल्ले में टयूबवेल खनन करने के निर्देश भी दिए।  जनपद पंचायतों में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें कहा कि वर्ष 2009-10 तक स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को जून महीने तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने स्कूलों में अहाता निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के लिए भी निर्देशित किया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को विकास कार्यों की भी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जल प्रबंध संभाग द्वारा कराए जा रहे नहर लाईनिंग कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला चिकित्सालय धमतरी की रंगाई-पुताई करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया। धमतरी जिला को मोतियाबिन्द मुक्त जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी प्रभारी मंत्री द्वारा दिया गया। जिले के सभी जर्जर स्कूलों की जानकारी संकुल समन्वयकों के माध्यम से संकलित करने के लिए राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक को निर्देशित किया गया।
       बैठक में धमतरी क्षेत्र के विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा, सिहावा विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम, कुरूद विधायक श्री लेखराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बालाराम साहू, उपाध्यक्ष श्री अशोक सोम, नगरपालिका धमतरी के अध्यक्ष डॉ0एन0पी0गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्री नीलम चन्द्राकर, अमरदीप साहू, श्रीमती सिंधु बैस, देवकी आशा रात्रे, संध्या साहू, जनपद पंचायत कुरूद के अध्यक्ष रामेश्वरी साहू, रानू डागा, निरंजन सिन्हा, कलेक्टर संगीता पी0, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, सभी एसडीएम और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

क्रमांक-915/सी.एल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031