कोटियाडीह नाले पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल
एक करोड़ 76 लाख रूपए स्वीकृत
रायपुर 25 मई 2010
राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बरपाली-गिरौद-महाराजी मार्ग पर कोटियाडीह नाले में उच्च स्तरीय पुल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक करोड़ 76 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक - 944/राजेश

