सोन नदी पर पुल बनाने 1.26 करोड़ रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी
रायपुर, 29 मई 2010
राज्य शासन द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के पोड़ीशंकर-जैजैपुर मार्ग में सोन नदी पर पुल निर्माण के लिए एक करोड़ 26 लाख 75 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पुल इस मार्ग के 6/10 किलोमीटर पर बनेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक- 999/राजेश

