लोक निर्माण तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज ग्राम काठाडीह में ...
रायपुर 02 सितम्बर 2010


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का नया भवन राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम काठाडीह में बनाया गया है। 04 सितम्बर 2010 को इस भवन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित है। लोक निर्माण तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज ग्राम काठाडीह में वहां लोकार्पण कार्यक्रम के सिलसिले में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

