राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
रायपुर, 16 जून 2011
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मानसून सत्र के लिए मंत्रालय रायपुर के कक्ष क्रमांक 298 में राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। यह नियंत्रण कक्ष 15 जून 2011 से सक्रिय हो गया है और चौबीसों घण्टे कार्य करेगा। अतिवृष्टि और बाढ़ से संबंधित जानकारी इस नियंत्रण केन्द्र से प्राप्त की जा सकती है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0771-4080593, 2221242 फैक्स 4034823 है। बाढ़ से संबंधित शिकायतें भी नियंत्रण कक्ष में दर्ज करायी जा सकती है। राहत आयुक्त द्वारा प्राप्त शिकायतों का यथाशीघ्र निराकरण किया जायेगा।

