लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राजस्व विभाग राज्य में 14 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित : राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया आदेश

राज्य में 14 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित : राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया आदेश

What
When Dec 02, 2011
from 08:05 PM to 08:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 02 दिसम्बर 2011

        राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के चार राजस्व जिलों में खरीफ फसल वर्ष 2011 की वास्तविक आनावारी के आधार पर चौदह तहसीलों सूखाग्रस्त घोषित किया है। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 144 के तहत आगामी आदेश तक इन तहसीलों में समस्त राजस्व वसूली भी स्थगित कर दी गयी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में विगत 26 नवम्बर को यहां मंत्रालय में आयोजित केबिनेट की बैठक में इन तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित करने और वहां की जनता को राहत पहुंचाने के सभी जरूरी उपाय करने का निर्णय लिया गया था। केबिनेट के फैसले पर अमल करते हुए राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस संबंध में आदेश विगत 28 नवम्बर को जारी कर दिया गया है। आदेश में रायपुर जिले के देवभोग और मैनपुर सहित उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में चारामा, कांकेर, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्गकोन्दल पखांजूर को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इसी तरह दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में तहसील सुकमा और जिला बीजापुर में तहसील भैरमगढ़, भोपालपटनम, बीजापुर और उसूर को सूखाग्रस्त घोषित करने की जानकारी भी आदेश में दी गयी है।
क्रमांक-3945/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031