लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राजस्व विभाग महंगाई पर नियंत्रण के लिए अनाज और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर की दरें करे कम : श्री अमर अग्रवाल

महंगाई पर नियंत्रण के लिए अनाज और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर की दरें करे कम : श्री अमर अग्रवाल

What
When Feb 11, 2011
from 06:05 PM to 06:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

जी.एस.टी. पर वित्त एवं राजस्व मंत्रियों की सशक्त समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री की मांग

    रायपुर 11 फरवरी 2011

     छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए अनाज और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर की दरें कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित सशक्त समिति की बैठक में भी केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री प्रणव मुखर्जी को इस संबंध में प्रस्ताव दिया गया था लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए यह आवश्यक है अन्यथा जी.एस.टी. लागू करने का आम जनता की ओर से कड़ा विरोध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रतिनिधि के रूप में श्री अमर अग्रवाल ने यह मांग आज नई दिल्ली में जी.एस.टी. पर राज्यों के वित्त एवं राजस्व मंत्रियों की सशक्त समिति की बैठक में की। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री श्री प्रणव मुखर्जी ने की। बैठक में अन्य राज्यों के वित्त मंत्री भी उपस्थित थे।   
    श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों को भेजे गये संशोधित संवैधानिक संशोधन के प्रारूप में अंतर्राज्यीय संव्यवहारों पर आरोपित जी.एस.टी. का केन्द्र एवं राज्यों के मध्य बंटवारे को स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सशक्त समिति द्वारा पूर्व में दिए सुझाव को भी शामिल नहीं किया गया है। श्री अग्रवाल ने इसे सम्मिलित करने की मांग की। उन्होने मांग कि की छत्तीसगढ़ द्वारा सुझाया गया था कि, प्राकृतिक आपदा अथवा आदिवासी एवं खनन क्षेत्र के विकास के लिए आम जनता के हित में राज्यों को सेस तथा सरचार्ज लगाने का अधिकार दिया जाना चाहिए। प्रस्तावित प्रारूप में इसका ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्यों को सेस और सरचार्ज लगाने का अधिकार दिया जाना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों के समान कोयले को भी जी.एस.टी. की परिधि से बाहर रखने की मांग की थी। इस पर सशक्त समिति द्वारा अपनी सहमति भी दी थी, लेकिन प्रारूप में इसका उल्लेख नहीं है। उन्होंने पुन: कोयलों को जी.एस.टी. से मुक्त वस्तुओं की सूची में शामिल करने की मांग की है। बैठक में उन्होंने प्रारूप में पंचायतों तथा नगरपालिकाओं को स्थानीय क्षेत्र में माल के प्रवेश पर कर लगाने एवं वसूल करने के प्रावधान के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि इससे राज्य सरकार द्वारा पूर्व में आक्ट्राय के रूप में प्रवेशकर वसूलने और स्थानीय निकायों को समान वितरण करने की प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी। उन्होंने कहा कि नयी व्यवस्था में सभी स्थानीय निकाय अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग कर की दरें लागू करेंगी। यह जी.एस.टी. की अवधारणा के विपरीत है, क्योंकि राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग कर की दरों में एकरूपता लाया जाना संभव नहीं हो सकेगा। बैठक में वाणिज्यकर आयुक्त श्री गणेष शंकर मिश्रा भी उपस्थित थे।

क्रमांक-6203/यू.एम.
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031