लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण तंत्र को किया जाएगा और मजबूत

बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण तंत्र को किया जाएगा और मजबूत

What
When Apr 01, 2010
from 12:20 PM to 12:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

नवीन एकीकृत बाल संरक्षण के लिए 11.14 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान

     रायपुर 01 अप्रैल 2010

                    छत्तीसगढ़ में एकीकृत बाल संरक्षण कार्यक्रम के लिए वर्ष 2010-11 के बजट में 11 करोड़ 14 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम के तहत बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत घुमन्तु बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड लाईन भी प्रारंभ की जाएगी।
                    महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि नवीन एकीकृत बाल संरक्षण कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए वर्तमान में संचालित सभी प्रकार के बाल गृहों में मानक स्तर की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अब घुमन्तु बच्चों के लिए चाइल्ड लाईन फाउण्डेंशन के सहयोग से चाइल्ड लाईन प्रारंभ की जाएगी। इसके अलावा बच्चों के दत्तक ग्रहण कार्यक्रम के लिए राज्य स्तर पर राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण स्थापित की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तर पर बाल संरक्षण समिति भी गठित की जाएगी। इस समिति के अधीन राज्य के सभी जिलों में जिला बाल संरक्षण समिति कार्य करेगी। यह कार्यक्रम राज्य और जिला स्तरीय बाल संरक्षण समितियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
क्रमांक-004/सुनीता



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031