महिला एवं बाल विकास मंत्री का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 05 अप्रैल 2010
महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी आगामी सात अप्रैल को दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले का दौरा करेंगी। सुश्री उसेण्डी सवेरे दस बजे कोण्डागांव से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगी और वहां पहुंचकर ग्राम गढ़मिरी और कुआकोण्डा के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दंतेवाड़ा आकर अगले दिन आठ अप्रैल को ग्राम पोंडुम में आश्रम शाला भवन और अस्पताल भवन का लोकार्पण करेंगी। वे ग्राम पोंडुम से दंतेवाड़ा आकर दोपहर एक बजे विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगी और वहां से शाम पांच बजे कोण्डागांव लौट आएंगी।

