लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल अर्जुन पुरस्कार के लिए आवेदन 15 अप्रैल तक आमंत्रित

अर्जुन पुरस्कार के लिए आवेदन 15 अप्रैल तक आमंत्रित

What
When Apr 07, 2011
from 12:50 PM to 12:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

   रायपुर, 07 अप्रैल 2011

खेल के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को केन्द्र सरकार द्वारा इस वर्ष भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस पुरस्कार के लिए पात्रता रखने वाले खिलाड़ियों से आगामी 15 अप्रैल तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप सभी जिलों में जिला पुलिस अधीक्षक  कार्यालय की खेल शाखा में उपलब्ध है। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन की एक प्रति संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में तथा दूसरी प्रति राजधानी रायपुर स्थित खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय में 15 अप्रैल 2011 तक जमा किए जा सकते हैं।
    खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस पुरस्कार के लिए युवा कार्य खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आगामी 30 अप्रैल तक अनुशंसाएं आमंत्रित की गयी है। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन उप सचिव युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय रूम नं. 11 सी. विंग शास्त्री भवन, नई दिल्ली  के पते पर आगामी 30 अप्रैल तक प्रेषित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यू.टी..एस. एसोसिएशन, अध्यक्ष/सचिव राष्ट्रीय खेल फेडरेशन, भारतीय ओलम्पिक संघ, अध्यक्ष/सचिव स्पोट्र्स प्रमोशन कंट्रोल बोर्ड/सचिव खेल एवं युवा कल्याण द्वारा भेजे गए आवेदन  मान्य होंगे। पात्रता की श्रेणी में वही खिलाड़ी आएंगे जिन्होंने ओलम्पिक गेम, एशियन गेम, कॉमनवेल्थ गेम, वर्ल्ड गेम, वर्ल्ड चैम्पियनशीप, वर्ल्ड कप एवं मान्य अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर देश को गौरवान्वित किया हो, विगत तीन वर्षों में खिलाड़ी की उत्कृष्ट उपलब्धियां रही हो। प्रतिबंधित नशीली दवाओं के सेवन से निष्कासित खिलाड़ी इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के खेल शाखा से सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक-111/सुनीता



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031