सुश्री लता उसेण्डी का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 11 जून 2011
महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी 13 जून को महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगी और बिरकोनी में दोपहर 1.15 आयोजित महिला जागृति शिविर के कार्यक्रम में शामिल होगी। सुश्री उसेण्डी रायपुर से 13 जून को सुबह 10 बजे कार से रवाना हो कर सुबह 11 बजे महासमुंद पहुंचेगी और विश्रामगृह में जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगी। उसके बाद वहां से बिरकोनी जाकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुश्री उसेण्डी शाम 4 बजे रायपुर लौट आएंगी।
क्रमांक-1191/चतुर्वेदी

