खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से युवा आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर, 21 जून 2011
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेंडी से आज यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री संतोष पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्री कार्तिकेश्वर स्वर्णकार और सदस्य श्री प्रशांत श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि श्री कार्तिकेश्वर स्वर्णकार और श्री प्रशांत श्रीवास्तव ने आज ही यहां राज्य युवा आयोग के कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से उनके निवास पर जाकर सौजन्य भेंट की।क्रमांक-1334/सुनीता

