लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल त्यौहारों की तरह मनाया जाएं शाला प्रवेशोत्सव -मंत्री लता उसेंडी

त्यौहारों की तरह मनाया जाएं शाला प्रवेशोत्सव -मंत्री लता उसेंडी

What
When Jun 25, 2010
from 08:30 PM to 08:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मेधावी बच्चों को हवाई जहाज से दिल्ली जाने का सुनहरा अवसर मिलेगा

माकड़ी में शाला प्रवेशोत्सव

 

    रायपुर, 25 जून 2010
1424-250610

   महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने कल बस्तर जिले के माकड़ी में शाला प्रवेशोत्सव की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम पारंपरिक त्यौहारों को अत्यंत उत्साह और गर्मजोशी से मनाते है, वैसे ही शाला प्रवेशोत्सव भी मनाया जाना चाहिए।
    सुश्री उसेण्डी ने शैक्षणिक वर्ष 2009-10 में प्राथमिक और माध्यमिक शाला के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 22 छात्र-छात्राओं को शुभकामनाये दी। उन्होंने घोषणा की कि इन मेधावी बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण्ा पर हैदराबाद ले जाया जायेगा। उन्होंने आगामी शिक्षा सत्र 2010-2011 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हवाई जहाज से देश की राजधानी दिल्ली तक शैक्षणिक यात्रा कराए जाने की भी घोषण् की।
    मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है और शिक्षा अर्जन करके ही हम अपनी प्रतिभा को निखार सकते है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने-अपने घरों में जाकर परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को भी बतायें कि वे आज त्यौहार मनाकर आये है। उन्होंने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शाला त्यागी बच्चों को पुन: स्कूल में प्रवेश करने पर शुभकामनायें दी।
    समारोह में बताया गया कि राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनायें जैसे सायकल वितरण, नि:शुल्क पाठयपुस्तकें, बस्ता वितरण, छात्रवृत्ति आदि है। इसी तरह रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए भी प्रशिक्षण के साथ-साथ पायलेट टे्रेनिंग, एयर होस्टेज, नर्सिंग टे्रनिंग आदि की व्यवस्थाएं की गयी है। समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने 19 नि:शक्त बच्चों को ट्राईसिकल, कैलीपर्स, बैशाखी, श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। सरस्वती सायकल योजना के तहत 76 बालिकाओं को सायकल वितरित किया गया। इसी तरह नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों को बस्ता, नि:शुल्क पाठय पुस्तकें और गणवेश भी प्रदान किया गया।

क्रमांक 1424/पंकज
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031